समस्तीपुर: नगर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Sponsored Ads-

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

समस्तीपुर: नगर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील 2पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मोहर्रम पर्व के अवसर पर शहर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का संदेश देने के लिए निकाला गया यह फ्लैग मार्च पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Share This Article