भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज, चंदौर, भगवानपुर, बेगूसराय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रॉय ने की।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव रॉय ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके बल पर किसी राष्ट्र को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अज्ञानता देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करती है, जबकि साक्षरता और ज्ञान विकास के मार्ग को प्रशस्त करते हैं।

भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली 2कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ना और समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता पैदा करना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। इस वर्ष की थीम “लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता” रखी गई है।

महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव चंदौर में शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही चंदौर पंचायत में साक्षरता की अलख जगाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के दौरान शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने “आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाए।

भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली 3वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति शिक्षित समाज की प्रगति पर निर्भर करती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जोड़कर ही मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Share This Article