किसान चौपाल में नुक्कड़ नाटक कर किसानों को दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आत्मा परियोजना बेगूसराय के तत्वावधान में बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जैविक खेती, बीजोपचार कर बीजों की बुआई करने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित ड्रिप सिंचाई पद्धति के बारे में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार ने विस्तार से जानकारी दिया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार ने आत्मा द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा समूह के गठन कर किसानों को कृषि विभाग से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा। मौके पर किसान सलाहकार मकरंद कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार बबलू सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। वहीं इस नुक्कड़ नाटक में लोक सेवा संस्थान रसीदपुर बेगूसराय के कलाकारों की भुमिका सराहनीय रही।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article