नीट परीक्षा पेपर लीक: बेगूसराय में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य रहा जनजीवन, चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस

DNB Bharat Desk

नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद का बेगूसराय में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष कुमार स्वयं शहर की सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का बेगूसराय में असर लगभग बेअसर रहा। सुबह से ही शहर में जनजीवन सामान्य रहा।

- Sponsored Ads-

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही रोज की तरह जारी रही। बसों का परिचालन भी सामान्य रूप से चलता रहा और यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य के लिए रवाना होते रहे। हालांकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बेगूसराय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने स्वयं शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपको बताते चले कि बेगूसराय में बिहार बंद का कोई खास असर नहीं है।

नीट परीक्षा पेपर लीक: बेगूसराय में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य रहा जनजीवन, चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस 2लोग सामान्य रूप से अपने कामकाज के लिए आ-जा रहे हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर पूरे जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया गया है।बेगूसराय में बिहार बंद का असर लगभग नहीं के बराबर देखने को मिल रहा है। शहर में जनजीवन सामान्य है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article