112 की पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय): तेघड़ा-अतरुआ मुख्य पथ पर तेयाय सुमित्रा द्वार के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी गुल्टेन महतो के पुत्र चुनचुन महतो एवं महेंद्र महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो मोटरसाइकिल से तेघड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेयाय सुमित्रा द्वार के समीप सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर तेयाय 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 112 के एएसआई विनोद सिंह एवं चालक आलोक कुमार ने दोनों घायलों को उठाकर तत्काल भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट