बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनो में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सूर्यपुरा गांव के रहने वाले राम बहादुर महतो का पुत्र नाथो महतो के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नाथो महतो अपने घर से पैदल ही किसी काम के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि तभी रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त कुचल दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनो में मचा कोहराम 2वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।फिलहाल घटना की सूचना परिजनों के द्वारा भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर मौके पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Share This Article