लोजपा (रामविलास) के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का बेगूसराय में भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र विवेक का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के साथ पहली बार अपने गृह जिला बेगूसराय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल गोलम्बर स्थित रामधारी सिंह दिनकर जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्या अर्पण के दौरान भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। 

- Sponsored Ads-

जीरोमाइल गोलंबर पर लोजपा (रामविलास) के संस्थापक सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक व बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान का अभिनंदन किया।नव मनोनीत  प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

 लोजपा (रामविलास) के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का बेगूसराय में भव्य स्वागत 2इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, उपाध्यक्ष न्यूटन कुमार,  तेघरा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदैव पासवान, जिला रोहित पासवान, रोहित ईश्वर सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में लोजपा (रामविलास) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article