नालंदा:शॉर्ट सर्किट के कारण ई-रिक्शा गैरेज में लगी आग, छह लाख का नुकसान, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

DNB Bharat Desk

 

सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

गर्मी के दस्तक देते ही जिले में आगलगी की घटना बढ़ गई है। सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक चार्जिंग गैरेज और बिचली के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में कई घंटे लग गए। इस घटना में लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

- Sponsored Ads-

नालंदा:शॉर्ट सर्किट के कारण ई-रिक्शा गैरेज में लगी आग, छह लाख का नुकसान, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू 2सहोखर निवासी बब्लू यादव कुमार का चार्जिंग गैरेज और बिचली का गोदाम था। गैरेज में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे गैरेज ग को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नालंदा:शॉर्ट सर्किट के कारण ई-रिक्शा गैरेज में लगी आग, छह लाख का नुकसान, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू 3लेकिन तब तक गैरेज और गोदाम में रखा गया सामान जलकर राख हो चुका था।आग लगने से बब्लू यादव को लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article