डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन बेगूसराय और ओपन लिंक्स फाउंडेशन विनोबा के संयुक्त तत्वावधान में ओएमआर आधारित प्रैक्टिस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी प्राथमिक/मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप, ओएमआर शीट के प्रयोग और समयबद्ध अभ्यास से परिचित कराना है, जिससे वे चयन परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।
अपने विद्यालय से आवेदन कर चुके सभी विद्यार्थियों का Vinoba App पर 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना है।सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन देना है।
पंजीकरण की प्रक्रिया में Vinoba App Login कर Forms पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Scroll कर JNV Form चुनना होगा। विद्यार्थियों की जानकारी भरकर पंजीकरण पूर्ण किया जाएगा।डीईओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे सभी प्रधानाध्यापकों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा करना सुनिश्चित करें।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट