सावन के आखिरी सोमवार को गुलजार हुआ राजगीर, शिवभक्ति के साथ पर्यटन का संगम, कांवरियों से गुलजार राजगीर, गर्म कुंड से लेकर नेचर सफारी जू सफारी तक उमड़ी भीड़,गर्म कुंड में स्नान कर मिटा रहे है अपनी थकान

DNB Bharat Desk

सावन महीने के आखिरी सोमवार को भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर शिवभक्ति और पर्यटन का संगम बन गया है। श्रावणी मेले में अंतिम सोमवार को लेकर राजगीर श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार है। गर्म कुंड, नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज और रोपवे पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

- Sponsored Ads-

उमस भरी गर्मी के बावजूद हजारों कांवरिये हर दिन राजगीर पहुंच रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार के साथ-साथ सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल सावन के महीने में देवघर और बासुकीनाथ में जलाभिषेक करने के बाद बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था राजगीर पहुंच रहा है। श्रद्धालु गर्म कुंड में स्नान कर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि गर्म कुंड का स्नान लंबी यात्रा की थकान दूर कर नई ऊर्जा का एहसास कराता है।

सावन के आखिरी सोमवार को गुलजार हुआ राजगीर, शिवभक्ति के साथ पर्यटन का संगम, कांवरियों से गुलजार राजगीर, गर्म कुंड से लेकर नेचर सफारी जू सफारी तक उमड़ी भीड़,गर्म कुंड में स्नान कर मिटा रहे है अपनी थकान 2साथ ही शरीर के कई प्रकार के विकार भी समाप्त हो जाता है। नेचर सफारी, जू सफारी और ग्लास ब्रिज भी कांवरियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।सावन महीना अब समाप्त होने को है लेकिन कांवरियों का जत्था लगातार राजगीर आकर गहन की वादियों का आनंद ले रहे है। श्रद्धालुओं ने राजगीर में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओ की सहाना की।

Share This Article