बरौनी में ताड़ी खाने में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत अजीत पत्रकार रोड स्थित बुधवार की रात  एक तारी खाना में अपराधियों द्वारा स्थानीय एक नाबालिग युवक की पिट पिट कर हत्या कर दिए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं मृतक के परिवार में चीख व पुकार शुरू हो गया. 

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव के साथ तारी खाना के पास अजीत पत्रकार रोड को जाम कर हत्यारे की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय फूलवड़िया थाना ध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. मृतक की पहचान फूलवाड़िया थाना क्षेत्र के गाँधी नगर शोकाहारा वार्ड 17, नगर परिषद बरौनी निवासी मो कौसर उर्फ़ करो का करीब 15 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद के रूप में हुई है. 

बरौनी में ताड़ी खाने में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल 2घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं तेघड़ा एस डी पी ओ कृष्ण कुमार भी घटना स्थल पर पहुँच गए और मृतक के परिजन से बात कर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद शव को पुलिस ने अपने क़ब्ज़े कर उसे थाना ले गई. 

बरौनी में ताड़ी खाने में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर काटा बवाल 3करीब एक घंटे तक सडक जाम बना रहा. तेघड़ा एस डी पी ओ कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना कि क्यों और किसने अंजाम दिया है पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article