अध्यक्ष पद – 2 एवं 36 सदस्य पद पर होगा मतदान।
3 भवन के 5 मतदान केंद्र पर 20 अप्रैल को होगा मतदान।

डीएनबी भारत डेस्क
बुधवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नीरज स्मृति सभागार में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया -1 पैक्स में अध्यक्ष पद,12 कार्यकारणी सदस्य, गाछी टोला असुरारी दुग्ध उत्पादन समिति में अध्यक्ष एवं 12 कार्यकारणी सदस्य, युग जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहयोग समिति लगौली में निदेशक मंडल के 12 सदस्य पद पर होने वाले चुनाव को लेकर निर्धारित समय 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष के 2 पद एवं 36 सदस्य पद पर आगामी 20 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को लेकर 08 एवं 09 अप्रैल को निर्धारित समय 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं सिमरिया -1 पैक्स में अध्यक्ष पद से विपुल कुमार एवं जीतेश कुमार, सदस्य पद पर पिछड़ा वर्ग में कोई नामांकन प्रथम दिन दाखिल नहीं हुआ। अत्यन्त पिछड़ा वर्ग में – 1,अनुसूचित जाति से – 2,सामान्य से – 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
वहीं गाछी टोला असुरारी दुग्ध उत्पादन समिति में अध्यक्ष पद से एक अभ्यर्थी राममिलन कुमार, सदस्य पद पर विंदेश्वरी पासवान और पिंकू देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं इसी तरह युग जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहयोग समिति लगौली से निदेशक मंडल सदस्य पद पर अनुसूचित जाति से – 2, पिछड़ा वर्ग से – 2, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग से – 2 और सामान्य से – 4 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार से जीविका के निदेशक मंडल के सभी 12 सदस्य पद पर नामांकन दाखिल हुआ।
मौके पर प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी बरौनी अनिल कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बरौनी पूनम सुकुमारी, विकास कुमार एवं सुधीर कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े कई कर्मी एवं अभ्यर्थी के समर्थक उपस्थित रहे। वहीं 10 अप्रैल को संविक्षा तथा 13 अप्रैल को नाम वापसी और नाम वापसी उपरान्त निर्वाची पदाधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार द्वारा वैद्य अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
चुनाव को लेकर सिमरिया -1 पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य के लिए मध्य विद्यालय सिमरिया -1 के एक भवन में 3 मतदान केंद्र बनाया गया है जिसमें मतदान केंद्र संख्या -1क उत्तरी भाग, मतदान केंद्र संख्या -1ख मध्य भाग, मतदान केंद्र संख्या -1ग दक्षिणी भाग, गाछी टोला असुरारी दुग्ध उत्पादन समिति के अध्यक्ष पद एवं 12 कार्यकारणी सदस्य पद के लिए 1 भवन उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी में 1 मतदान केंद्र बनाया गया है और इसके साथ ही युग जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहयोग समिति लगौली में निदेशक मंडल के 12 सदस्य पद के लिए युग जीविका केन्द्र लगौली में ही 1 मतदान केंद्र बनाया गया है।
इस प्रकार से बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अध्यक्ष के 2 पद पर एवं सदस्य के 36 पदों पर आगामी 20 अप्रैल को अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव सम्पन्न होगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट