समस्तीपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर एसडीओ श्री राकेश कुमार ने थानेश्वर और खुदनेश्वर स्थान का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-सावन माह के तृतीय सोमवारी के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए थानेश्वर स्थान (समस्तीपुर) एवं खुदनेश्वर स्थान (मोरवा) का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली। श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं भक्तिभाव से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर रहे थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य कर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

समस्तीपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर एसडीओ श्री राकेश कुमार ने थानेश्वर और खुदनेश्वर स्थान का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा 2उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।श्री राकेश कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समन्वय एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा भोलेनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

समस्तीपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर एसडीओ श्री राकेश कुमार ने थानेश्वर और खुदनेश्वर स्थान का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा 3अनुमंडल प्रशासन पूरे मेले के दौरान लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Share This Article