बेगूसराय सदर अस्पताल में डीडीसी का औचक निरीक्षण: बिना सूचना पहुंचे आकाश चौधरी, मची अफरा-तफरी; वार्डों में घूमकर परखी व्यवस्था

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी निरीक्षण करने पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Sponsored Ads-

जैसे ही निरीक्षण की जानकारी अस्पताल कर्मियों को मिली, नर्सों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उपाधीक्षक अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने आईसीयू, जनरल वार्ड सहित अन्य विभागों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली।

बेगूसराय सदर अस्पताल में डीडीसी का औचक निरीक्षण: बिना सूचना पहुंचे आकाश चौधरी, मची अफरा-तफरी; वार्डों में घूमकर परखी व्यवस्था 2मीडिया से बातचीत में आकाश चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्स मौजूद पाए गए और अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक दिखीं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बेगूसराय सदर अस्पताल में डीडीसी का औचक निरीक्षण: बिना सूचना पहुंचे आकाश चौधरी, मची अफरा-तफरी; वार्डों में घूमकर परखी व्यवस्था 3आपको बता दें कि बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने भी अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी।अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।

Share This Article