वीरपुर पीएचसी में मानदेय को लेकर दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, काम पूरी तरह ठप

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने वीरपुर पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी, लेखापाल, बीएमसी आदि के खिलाफ दूसरे दिन शुक्रवार को भी आठ माह से बकाए मानदेय को भूक्तान करने के लिए पीएचसी पर उग्र धरना प्रदर्शन करते हुए इमरजेंसी सेवा को छोड़ अन्य सभी तरह के सेवाओं समेत काम को ठप करते हुए पीएचसी के मुख्य गेट, ओपीडी,नाम इंट्री, चिकित्सा कच्छ के सामने उक्त पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र धरना प्रदर्शन करते जम कर नारे बाजी करने लगी। 

- Sponsored Ads-

जिससे कुछ देर के लिए रोड पर गाड़ीयों की दोनों तरफ लम्बी कतारें लग गईं। और पीएचसी परीसर भी अस्त-व्यस्त हो गया। आशा कार्यकर्ता चम चम कुमारी और कुमारी सुमन ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा, लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता, समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग से जो भी आवंटन आया उसे अपने अपने पेमेंट में ले लिए हैं।हम लोगों को बार बार आश्वासन देते हैं कि हैं आठ दिन में दास दिन में आप लोगों के मानदेय को भूक्तान करवा देते हैं।

वीरपुर पीएचसी में मानदेय को लेकर दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, काम पूरी तरह ठप 2 धरना प्रदर्शन में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा था कि पांच माह के पेमेंट भेजने के लिए पांच सौ रुपए हम लोगों से घुस मांग रहे थे। जो हम लोग नहीं दिए तो नाराज़ होकर रोज रोज बहाना बनाकर टाल दिया करते हैं।जिससे आजीज होकर हम लोगों ने आज दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखें हुए हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि धरना प्रदर्शन की सूचना पर चिकित्सा पदाधिकारी आए और 8 दिन का मोहल्लत मांगते हुए यहां से चले गए हैं। 

वीरपुर पीएचसी में मानदेय को लेकर दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, काम पूरी तरह ठप 3मौके पर कुरीयल अवधेश कुमार,मनटुन दास, अशोक महतो, अनिल कुमार, आशा कार्यकर्ता नुतन कुमारी,निशा कुमारी,रीना देवी, ममता कुमारी,पुनम कुमारी,अंजू कुमारी, संगीता कुमारी,किरण कुमारी, आशा देवी,नीतू देवी,सिम्पी देवी, कुमारी राम सखी, कल्पना देवी, चन्द्र कला देवी, अर्चना सिन्हा,राधा देवी,जीतन प्रवीण, निर्मला कुमारी,राम दुलारी देवी,सरिता कुमारी बाबी देवी समेत सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। आठ माह से बकाए मानदेय और प्रोत्साहन राशि देने में विलंब करने से ख़फ़ा होकर जमकर नारेबाजी की। 

वीरपुर पीएचसी में मानदेय को लेकर दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, काम पूरी तरह ठप 4आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लेखापाल के मनमानी से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को आठ माह से मानदेय व प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जिससे खफा हो कर हम लोग आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि जिला के अन्य प्रखंडों में वीरपुर प्रखंड को छोड़कर आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि मिली है।।इस संबंध में लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार के द्वारा नियम में चेंज किया गया है।अब इन लोगों को ट्रेज़री के माध्यम से पैसा मिलेगा। यहां से जो पेमेंट के लिए पेपर भेजा गया था वह 28 मार्च को रिजेक्ट हो गया है तो अब कुछ विलम्ब तो होगा ही।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article