डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जुलाई माह में बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले चिकित्सकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। बताया जाता है कि नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मॉडल अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सकों को नियमित रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया था।

अस्पताल में कुल 42 चिकित्सकों में से जुलाई माह में मात्र एक चिकित्सक ने बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज कराई, जबकि 41 चिकित्सकों ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाया। निर्देश के बावजूद बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं बनाने को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित सभी चिकित्सकों के जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है।यानी इस वक्त जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आमने सामने आ चुके है।
सिविल सर्जन डॉ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले को जिलाधिकारी से बात की जायेगी ताकि इस समस्या का कोई हल निकाला जा सके।हालांकि इस मामले में चिकित्सकों ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर इस मसले पर बात करके ज्ञापन देने की बात कही।अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते है।
डीएनबी भारत डेस्क