बेगूसराय: सदर अंचल में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आई है जहाँ चार हजार रिश्वत लेते एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है।क्लर्क की गिरफ्तार से मौके पर हरकंप मच गया। बताया जा रहा है की सदर अंचल मे पदस्थपित क्लर्क सोनु कुमार द्वारा यह राशि पानी मे डुबने से मरे एक लड़की के परिजनों से सरकार से मिलने वाली मुआवाजा के चार लाख रुपया को रिलीज करने के बदले मे ली जा रही थी।

- Sponsored Ads-

 जिसकी सुचना निगरानी को दी गई जिसके बाद निगरानी नें चार हजार रूपया रिश्वत लेते क्लर्क सोनू कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध मे निगरानी के डीएसपी राम बाबू प्रसाद नें बताया है की सदर प्रखंड के चाँदपुरा गावं के रहने वाले दौलती देवी की बेटी रानी कुमारी की मौत डुबने से हो गई थी। घटना के बाद सरकार से मिलने वाली चार लाख की मुआवाजा की राशि का फाइल बढ़ाने के बदले सोनू कुमार द्वारा पांच हजार रुपया की मांग की गई थी।

बेगूसराय: सदर अंचल में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार 2जिसकी शिकायत निगरानी बिभाग के sp की कई। जिसका सत्यापन तीस जुलाई को कराई गई। मामला को सत्य पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कर आज सोनू कुमार को उनके ही कार्यालय कक्ष से रिश्वत के चार हजार रुपया लेते गिरफ्तार किया गया।

Share This Article