नालंदा: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां में जुटा जेडीयू राजीव रंजन पटेल ने लालू यादव पर साधा निशाना, उम्र के हिसाब से लालू प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र में आगामी 15 दिसंबर को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां में जुटा जेडीयू राजीव रंजन पटेल ने लालू यादव पर साधा निशाना, उम्र के हिसाब से लालू प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है 2 इस कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर समेत बिहार सरकार के कई बड़े मंत्री शामिल होंगे।बैठक के दौरान जदयू के प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल ने लालू यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव की उम्र हो गई है और उनके दिमाग पर भी इसका असर दिख रहा है।

नालंदा: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां में जुटा जेडीयू राजीव रंजन पटेल ने लालू यादव पर साधा निशाना, उम्र के हिसाब से लालू प्रसाद का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है 3सात बेटियों के पिता होने के बावजूद उनके मुंह से इस प्रकार की बातें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा महिलाओं के हित में काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। लालू यादव का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है, जो पूरी तरह घटिया और महिला विरोधी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article