समस्तीपुर में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत वार्ड संख्या-8 में शनिवार की एक प्रेमी जोड़ा का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी 2वहीं लड़की की पहचान भी उसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है। दोनों के शव एक साथ लीपटे पेड़ से लटकते मिलने से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इधर, घटना की  खबर मिलते ही लड़के के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पंकज के भाई ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों के माध्यम से दोनों के शव मिलने की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं लगती, बल्कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

समस्तीपुर में प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी 3लड़की की पहचान के बारे में परिजनों ने अनभिज्ञता जताई। उधर, उजियारपुर पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से हुई सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे। दोनों की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच तेजी से की जा रही है।

Share This Article