आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 136/26 में आर्म्स एक्ट के नामजद फरार आरोपी मोख्तियारपुर गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र धीरज कुमार की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे मनीगाछी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article