ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले दो दर्जन से अधिक शिक्षकों से बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

DNB Bharat Desk

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भगवानपुर विजय मालाकार ने 17.04.2025 को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले दो दर्जन से अधिक शिक्षकों से स्पष्टीकरण की है।पत्र में कहा गया है कि 17.04.2025 को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आप सबों की उपस्थिति ससमय या नही बनी हुई थी।

- Sponsored Ads-

विभागीय निदेश के आलोक में प्रतिदिन शिक्षकों के आगमन एवं प्रस्थान हेतु ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति बनाना अनिवार्य है। प्रायः यह देखा जाता है कि शिक्षक बिना सूचना के ई-शिक्षाकोष पर मार्क इन ड्यूटी करते है या उपस्थिति नही बनाते है जो विभागीय नियम के विरूद्ध है।

  सभी संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर अपना-अपना स्पष्टीकरण स्पष्ट मतंव्य के साथ समर्पित करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में अनुपस्थित दिनों की वेतन कटौती कर दी जाएगी।

Share This Article