बेगूसराय: नशे में धुत जेसीबी चालक का कहर, ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में धुत जेसीबी चालक का कहर देखने को मिला। जहां बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग पर जेसीबी ने पहले एक ई-रिक्शा और फिर एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

 घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए जेसीबी और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग की है। बताया जा रहा है कि एक ई-रिक्शा बखरी से खगड़िया की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार जेसीबी, जिसे स्थानीय लोगों ने नशे में धुत चालक द्वारा चलाया जा रहा बताया, ने पहले ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। 

बेगूसराय: नशे में धुत जेसीबी चालक का कहर, ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल 2इसके बाद जेसीबी ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल दोनों करीब चार फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

बेगूसराय: नशे में धुत जेसीबी चालक का कहर, ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल 3क़ सूचना मिलने पर परिहारा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार के निर्देश पर डायल-112 की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बखरी अस्पताल भेजा तथा जेसीबी और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article