समस्तीपुर में सूखे नशे का बढ़ता जाल: मासूमों का बचपन खतरे में, कार्रवाई की उठी मांग

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: शहर में इन दिनों सूखे नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभरी उमा शंकर मिश्रा का कहना है कि इस नशे की चपेट में अब कम उम्र के बच्चे भी आने लगे हैं, जिससे अभिभावकों और समाज में चिंता बढ़ गई है।

- Sponsored Ads-

आरोप है कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। नगर अध्यक्ष सह मीडिया प्रभरी उमा शंकर मिश्रा ने दावा किया कि मुस्की मोहल्ला के अलावा टुनटुनियां गुमटी, काली मंदिर से लेकर राम बाबू चौक तक सूखे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि इस लत के कारण 8 से 10 वर्ष तक के बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

समस्तीपुर में सूखे नशे का बढ़ता जाल: मासूमों का बचपन खतरे में, कार्रवाई की उठी मांग 2उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और लगातार छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पुलिस की कार्रवाई से कुछ समय के लिए कारोबार पर अंकुश लगा था, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लगाने तथा बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की है।

Share This Article