इरशादुल्लाह के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड प्रगति की ओर अग्रसर: तारिक़ रहमान बॉबी
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: जिला औकाफ कमेटी समस्तीपुर के अध्यक्ष तारिक रहमान बॉबी, ने बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जनाब इरशादुल्लाह के मजबूत नेतृत्व में बोर्ड लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। इन नेताओं ने कहा कि इससे पहले बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड केवल नाम का संस्थाथा, लेकिन इनके अध्यक्ष बनते ही यह संस्था न केवल सक्रिय हुई है बल्कि जमीनी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन भी कर रही है।

इरशादुल्लाह जिस तरह से अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से कर रहे हैं, वह सराहनीय और प्रशंसा के योग्य है।उक्त लोगों ने कहा कि बिहार में अब तक 3,000 ऐसी वक्फ संपत्तियां जो वक्फ बोर्ड में पंजीकृत नहीं थीं, अध्यक्ष महोदय के प्रयासों से उन्हें बोर्ड में पंजीकृत कराया गया। वक्फ की जमीन पर कम्युनिटी हॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं ताकि कौम के बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ सकें।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जे से वक्फ की संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है। इन सबके बावजूद कुछ लोग बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह का विरोध कर रहे हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है।
जंग लगे सुन्नी वक्फ बोर्ड को अध्यक्ष इरशादुल्लाह ने जिस मेहनत और लगन से एक सक्रिय संस्था बनाया है, उसकी कोई मिसाल नहीं है और पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड लगातार विकास की ओर अग्रसर रहेगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट