भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में भूमि संबंधी एक मामले का हुआ निष्पादन

DNB Bharat Desk

भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी रानू कुमार एवं थाना थानाध्यक्ष चंदन कुमार  की संयुक्त अध्यक्षता में  जनता दरबार का किया गया आयोजन इस सम्बन्ध मे अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है

- Sponsored Ads-

पूर्व से पांच(5)मामले लंबित थे आज एक नए मामले  आए उक्त सभी मामलो एक मामले मे दोनों पक्ष उपस्थित होने के कारण एक मामले का  निष्पादन  किया गया अन्य मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण पांच (5)मामले का निष्पादन नहीं हो सका है उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा

भगवानपुर थाना परिसर के जनता दरबार में भूमि संबंधी एक मामले का हुआ निष्पादन 2अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है तो सभी मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा वही थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा जिन मामलो का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी मौके पर राजस्व कर्मचारी  रणवीर कुमार सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि  उपस्थित थे

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article