बिहार में शराबबंदी पर फिर राजनीति, मंत्री और सांसद ने किया बचाव, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा दोषियों को नहीं मिलेगी राहत, जागरूकता अभियान की तैयारी,चोरी चुपके शराब पीना और बेचना का नतीजा जहरीली शराबकांड

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार जेडीयू सांसद कौशल कुमार बिहार शरीफ प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरण किया। इस दौरान मोतिहारी जहरीली शराब कांड को लेकर पूरे बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने में जुटा है, तो वहीं सत्ता पक्ष सरकार के फैसलों और शराबबंदी कानून का बचाव करता नजर आ रहा है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने शराबबंदी को सही ठहराते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की थी। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी यानी महिलाओं की मांग पर यह फैसला लिया गया था और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।मंत्री ने मोतिहारी की घटना पर कहा कि यदि कोई जानबूझकर शराब बेचता या पीता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहरीली शराब कांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार में शराबबंदी पर फिर राजनीति, मंत्री और सांसद ने किया बचाव, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा दोषियों को नहीं मिलेगी राहत, जागरूकता अभियान की तैयारी,चोरी चुपके शराब पीना और बेचना का नतीजा जहरीली शराबकांड 2उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल शराबबंदी कानून में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।श्रवण कुमार ने दावा किया कि शराबबंदी के बाद बिहार में सामाजिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिले हैं। दूध, दही, मिठाई और रेडीमेड वस्तुओं की बिक्री में वृद्धि हुई है, वहीं महिलाओं के खिलाफ हिंसा में लगभग 12 प्रतिशत और सड़क दुर्घटनाओं में करीब 55 प्रतिशत की कमी आई है।वहीं जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ लोग चोरी-छिपे शराब बेचते और पीते हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

बिहार में शराबबंदी पर फिर राजनीति, मंत्री और सांसद ने किया बचाव, जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा दोषियों को नहीं मिलेगी राहत, जागरूकता अभियान की तैयारी,चोरी चुपके शराब पीना और बेचना का नतीजा जहरीली शराबकांड 3उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से जहां कुछ लोगों की मौत हो जाती है, वहीं कई लोग अपनी आंखों की रोशनी तक खो देते हैं।सांसद ने बताया कि पार्टी स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो शराबबंदी कानून को और सख्त किया जाएगा, ताकि बिहार में शराब पूरी तरह से खत्म हो सके।

Share This Article