दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग महादलित लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान मिले मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मेघी नगमा गांव निवासी बिट्टू कुमार और विक्रम कुमार उर्फ टमाटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पीड़िता और आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके फर्दबयान के आधार पर दीपनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की माँ ने बताया कि बच्ची अपने सहेलियों के साथ मिलकर शौच के लिए गई तभी दो बदमाश बच्ची को पकड़ लिया असके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया घटना को देख साथ में अन्य सहेली भाग गई।बदमाशों ने बच्ची को जबरन सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया विरोध करने पर पैर हाथ बांधकर मारपीट भी की।
डीएनबी भारत डेस्क