बेगूसराय सदर अस्पताल बना अखाड़ा: मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सदर अस्पताल में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक महिला की दूसरे महिला ने मोबाइल चोरी कर लिया। वहीं पीड़ित महिला ने मोबाइल चोरी करते हुए महिला चोर को पकड़ लिया और उस महिला के साथ मारपीट औरजमकर हंगामा करने लगा।

- Sponsored Ads-

सदर अस्पताल के परिसर सहित मरीज वार्डों में जमकर दोनों महिला के बीच मारपीट और झड़प हो गया और काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से सदर अस्पताल में दो महिला के बीच मोबाइल चोरी को लेकर मारपीट और झड़प हो रही है। काफी देर तक दोनों महिला के बीच मारपीट और जमकर सदर अस्पताल में हंगामा किया गया।यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय सदर अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि बीरपुर थाना क्षेत्र के सरोंजा गांव के रहने वाली मिंटू देवी अपने पुत्र को इलाज करने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बेगूसराय सदर अस्पताल बना अखाड़ा: मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे 2बताया जा रहा है कि महिला अपना मोबाइल उसी जगह रखी हुई थी। तभी दूसरी महिला ने उसे मोबाइल को चोरी कर लिया। तभी पीड़ित महिला मिंटू देवी को पता चला कि मेरा मोबाइल इस जगह से चोरी हो गया। आनन फानन में महिला ने अपना मोबाइल ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि एक महिला के द्वारा मोबाइल चोरी कर भाग रहा है। तभी महिला ने उसे महिला को खड़े कर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद किया। जैसे ही मोबाइल उसे महिला से बरामद किया और उसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट और झड़प हो गया। घंटे तक सदर अस्पताल के परिसर में हंगामा और मारपीट और झड़प होते रहा।

बेगूसराय सदर अस्पताल बना अखाड़ा: मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे 3हालांकि वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने किसी तरह मामला को शांत कराया। वही मामला शांत होते ही आरोपी महिला मौका देखकर मौके से फरार हो गया। बरहाल जो भी हो जिस तरीके से सदर अस्पताल से मोबाइल चोरी होने के बाद घंटे तक मारपीट और जरा एवं हो हंगामा होता रहा इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सदर अस्पताल प्रशासन मुख दर्शन बनकर देखा रहा। इससे एक बार फिर सदर अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।

Share This Article