भगवानपुर पुलिस ने भीठ गंडक नदी किनारे की छापेमारी, 120 लीटर देशी शराब बरामद और 1365 लीटर कच्चा माल विनष्ट

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर भीठ गंडक नदी के किनारे छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 120 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

- Sponsored Ads-

छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के साथ करीब 1365 लीटर कच्ची सामग्री भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

भगवानपुर पुलिस ने भीठ गंडक नदी किनारे की छापेमारी, 120 लीटर देशी शराब बरामद और 1365 लीटर कच्चा माल विनष्ट 2कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, एएसआई अजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Share This Article