डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बथौली रोड पर पांच दिन पहले दिन दहाड़े बदमाशों के द्वारा पिस्तौल के बल पर लूट की गई बाइक को पुलिस ने मंगलवार को अहले सुबह एक पत्रकार के घर के सामने से बरामद कर लिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि बी आर 09 ए 1730 को मुजफ्फरा से बरामद कर लिया है।इस संबंध में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस संबंध में सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक लूट कांड में संलिप्त बदमाशों के द्वारा मैदा,सहुरी,कारीचक के रास्ते रजौरा, मोहनपुर,सिकरौहुला के रास्ते बाइक को सोमवार को देर रात मुजफ्फरा स्थित एक पत्रकार के घर के सामने लगा दिया है। जिससे पुलिस के द्वारा किए जा रहे लूट कांड की जांच में और सरलता आ गई है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट