डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में चर्चित जमीन कारोबारी वरुण सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने तीन कुख्यात शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।उसके पास से तीन देशी पिस्तौल,कई जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल सहित कई सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

घटना के संबंध में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया है कि 9 मार्च को चर्चित जमीन कारोबारी वरुण सिंह को सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी ने उसे घेर कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद सभी शूटर बेगूसराय जिला छोड़कर दूसरे राज्य में चले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी करने के दौरान पता चला कि तीनों शूटर राजीव कुमार,अभिनव कुमार और चंदन कुमार दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर चले गए।
उन्होंने बताया है कि एक टीम गठित कर छापेमारी करने के लिए पुलिस को दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर भेजा गया और छापेमारी करने के दौरान तीनों शूटर को उसी जगह से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात काबुल की। उन्होंने बताया है कि नागदह गांव के ही रहने वाले रणधीर महतो के द्वारा हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया है की खास करके जब पुलिस ने अनुसंधान की गई तो पता चला की जमीन से जुड़ा हुआ मामला था और जमीन के विवाद के ही कारण हत्या की साजिश रची गई।
उन्होंने बताया है कि वरुण सिंह एक जमीन कारोबारी थी। जमीन के कारण रणधीर महतो के साथ विवाद हुआ था। और इस विवाद के कारण रणधीर महतो ने जमीन कारोबारी वरुण सिंह को हत्या करने की साजिश रची थी और आखिरकार वरुण सिंह को तीन शूटर के माध्यम से वरुण सिंह की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि इस हत्या में जो हत्यारे थे उसकी सभी की गिरफ्तारी हो गई है और रणधीर महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आपको बताते चले की चर्चित वरुण सिंह हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए राहत की सांस ली है।
डीएनबी भारत डेस्क