रिफाइनरी में कार्यरत कामगार मजदूर की मौत,पीड़ित परिवार ने आईओसीएल बरौनी के समक्ष शव रखकर किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

कंपनी ने पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपया दिया मुआवजा।

- Sponsored Ads-

बरौनी रिफाइनरी में काम कर रही कंपनी शार्प टैंक में काम रहे कामगार मजदूर सबौरा वार्ड संख्या 12 निवासी स्व महेन्द्र पाठक का 38 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर पाठक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मजदूर श्याम सुंदर पाठक बरौनी रिफाइनरी में शार्प टैंक कंपनी काम रहें उदय कंस्ट्रक्शन के अंदर मजदूरी करता था।

 विगत 29 मई को काम करने के दौरान साइड पर मजदूर घायल हो गया। जिसके बाद ईलाज हेतु ले गया।ठीकेदार द्वारा घायल मजदूर का ईलाज के लिए 22 जून को घर पर बुलाया आओ और ईलाज के लिए ले जाते हैं लेकिन शाम में बिना ईलाज करवाए घर भेज दिया। मृतक का भाई विजय पाठक ने कहा कि जब भाई का हालत खराब हो गया तो ईलाज हेतु ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 

रिफाइनरी में कार्यरत कामगार मजदूर की मौत,पीड़ित परिवार ने आईओसीएल बरौनी के समक्ष शव रखकर किया प्रदर्शन 2उसके बाद परिजनों ने शव को लेकर आईओसीएल के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करने लगें। करीब तीन चार घंटे तक प्रदर्शन बाद कंपनी के अधिकारी के साथ पीड़ित परिवार,जिप प्रतिनिधि अमीत कुमार, मुखिया गोपाल कुमार सहित अन्य ने वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति के बाद परिजनों ने शव को हटाया। मृतक चार भाई में सबसे छोटा है।उसको एक बेटा और दो छोटी छोटी बेटी है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article