शादी की नीयत से अपहृत युवती वीरपुर से बरामद, परीक्षा केंद्र से अपहरण का पिता ने दर्ज कराया था मामला

DNB Bharat Desk

स्थानीय पुलिस ने शादी की नीयत से अपहृत लड़की को वीरपुर से बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि लड़की के पिता द्वारा स्थानीय थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज कराते हुये गाड़ा गांव के एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था।

उसके पिता के अनुसार, गत 2 फरवरी को उनकी पुत्री बीए की परीक्षा देने बेगूसराय गयी थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।

Share This Article