बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्या को लेकर बेगूसराय के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बाधित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्या के बाद अब बेगूसराय में डॉक्टरों का गुस्सा चर पर है और लगातार प्रदर्शन के बाद आज निजी क्लीनिक के चिकित्सकों ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया है। तथा आज सुबह 6:00 से कल सुबह 6:00 तक के लिए इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी है।

- Sponsored Ads-

बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्या को लेकर बेगूसराय के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बाधित 2हालांकि सदर अस्पताल में इमरजेंसी मरीज का इलाज हो रहा है। लेकिन सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा बाधित है। इसको लेकर दुर दराज से आए एवं गंभीर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । चिकित्सकों ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जहां बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तो वहां की सरकार अब लीपा पोती करने की फिराक में है और अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है ।

बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार एवं हत्या को लेकर बेगूसराय के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बाधित 3अतः हड़ताल के माध्यम से सरकार को जागृत करने की कोशिश की जा रही है कि चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उक्त मामले में जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा दिया जाए। इस बात को लेकर आज बेगूसराय स्थित आईएमए हॉल में सभी चिकित्सकों ने एक बैठक भी की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article