वीरपुर थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
पहले प्यार फिर धोखा यह मामला वीरपुर थाना क्षेत्र की एक गांव से सामने आई है। जी हां आपने सही सुना है कि हबस के दरिंदों ने अपने प्यार में भोली भाली मासुम को कैसे फसा कर उसका शोसन किया करते हैं।जब हबस की इच्छा पुरी हो जाती है तो उसके साथ किया किया बर्ताव किया करते हैं।यह चरितार्थ थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है।

तब 21 मार्च 22 को अपहृत किशोरी की मां के द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था।अब जब तरह तरह से प्रताडित किशोरी थक हार कर गांव आयी तो पुलिस ने भनक लगते ही उसे अपने कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद 2pइस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 37/22 के अपहृता को पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बरामद कर आगे की कार्रवाई हेतु उचित पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है। घटना से संबंधित अपहृत किशोरी की मां ने 21 मार्च 22 को वीरपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध शादी की नियत से बहाल फुसलाकर ले भागने से संबंधित मामला दर्ज कराई थी।

पतब से पुलिस मामले की जांच में लगातार संभावित ठिकानों पर छापे मारी कर रही थी। इसी बीच उक्त किशोरी ने एक बच्चे को जन्म भी दी। थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुछ ताछ में किशोरी ने बताया कि जब से मैंने इस बच्चे को जन्म दी है तब से मेरे पति अब मुझे रखना नहीं चाहते हैं। मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त किशोरी को आगे की प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article