बेगूसराय पुलिस ने एक अपराधी को 02 देशी कट्टा,01 देशी पिस्टल एवं 19 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नीमाचांदपुरा थाना अन्तर्गत वनद्वार मोहरा चौक के पास का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर कई गई कार्रवाई में नीमाचांदपुरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत वनद्वार मोहरा चौक के पास बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने गैस सलेण्डर दुकान से 02 लोडेड देशी कट्टा, 01 लोडेड पिस्टल एवं 19 गोली के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

- Sponsored Ads-

वहीं एसपी बेगूसराय ने कहा 01 जनवरी से अभी तक एंटी क्राइम व्हीकल चेकिंग अभियान में कुल105 अवैध हथियार एवं 473 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया है।

वहीं एसपी बेगूसराय के निर्देश पर नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष अमितकांत, उपेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार एवं सशस्त्र बल नीमाचांदपुरा थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस सलेण्डर दुकान में छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में गैस सलैण्डर दुकान से लाल रंग के कपड़े में लपेटा हुआ 02 देशी लोडेड कट्टा, 01 लोडेड पिस्टल एवं कुल 19 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया एवं एक अपराधी नीमाचांदपुरा निवासी अस्मित राज को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article