नालंदा: महंगाई के बीच राहत की खबर, बिहारशरीफ में 60-70 रुपये वाला प्याज 35 रुपये किलो, सस्ती प्याज खरीदने उमड़ी भीड़,महंगाई पर लगाम की पहल

DNB Bharat Desk

महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बिहारशरीफ से राहत की खबर है। शहर के मोगलकुआं मोहल्ले में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी एनसीसीएफ की ओर से महज 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री की गई। बाजार में जहां प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है,

वहीं आधे से भी कम कीमत पर प्याज मिलने की खबर फैलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एनसीसीएफ की ओर से ट्रक के माध्यम से प्याज उपलब्ध कराया गया। सस्ती दर पर प्याज मिलने से लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिली। ग्राहकों का कहना है कि बाजार भाव की तुलना में कम कीमत पर प्याज मिलने से घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हुआ है।

नालंदा: महंगाई के बीच राहत की खबर, बिहारशरीफ में 60-70 रुपये वाला प्याज 35 रुपये किलो, सस्ती प्याज खरीदने उमड़ी भीड़,महंगाई पर लगाम की पहल 2ग्राहकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में छोटी-सी बचत भी बड़ी राहत देती है। लोगों ने यह भी मांग की कि आलू-प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि बाजार में कीमतें स्थिर रहें और आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि जब महंगाई लगातार जेब पर असर डाल रही हो, ऐसे में कम कीमत पर जरूरी सामान उपलब्ध होना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

Share This Article