बेगूसराय के बलिया बाजार में किराना दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Sponsored Ads-

पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित पुरानी दुर्गा स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि देर रात चोर दुकान के पीछे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे किराना सामान और अन्य कीमती वस्तुओं को चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था।चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर दुकान के अंदर घुसकर सामान समेट रहा है और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।

बेगूसराय के बलिया बाजार में किराना दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात 2

चोरों ने बड़ी ही शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।पीड़ित दुकानदार मुन्ना रस्तोगी ने बताया कि चोरी में करीब 50 हजार रुपये मूल्य के किराना सामान सहित अन्य वस्तुओं का नुकसान हुआ है। घटना के बाद उन्होंने बलिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बेगूसराय के बलिया बाजार में किराना दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात 3लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

Share This Article