बेगूसराय: सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबा श्रद्धालु, समस्तीपुर के युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान एक श्रद्धालु की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट की है।मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र निवासी निर्धन शाह उर्फ बजरंगी शाह, पिता बजरंगी शाह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार वह अपने गांव से पांच लोगों के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया घाट पहुंचे थे। सभी लोग एक साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार लोग स्नान कर बाहर निकल आए, लेकिन बजरंगी शाह गंगा नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बजरंगी शाह को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बेगूसराय: सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबा श्रद्धालु, समस्तीपुर के युवक की दर्दनाक मौत 2घटना के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों को सूचना दी गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने उनका शव गंगा नदी से बरामद किया।घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।सिमरिया गंगा घाट पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर नदी में स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article