बेगूसराय सदर अस्पताल में ‘सिंदूर वाली दुल्हन’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घंटों तक मचा हंगामा, लोगों में रही चर्चा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नवविवाहित युवती अचानक अस्पताल परिसर पहुंची और असामान्य व्यवहार करने लगी। पूरे शरीर पर सिंदूर लगाए युवती अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूमती रही और करीब दो घंटे तक हंगामा करती रही। 

- Sponsored Ads-

उसके व्यवहार को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज, परिजन और कर्मी भी हैरान रह गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक सदर अस्पताल पहुंची थी। वह पूरे शरीर पर सिंदूर लगाए हुए थी और परिसर में लगातार इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान वह अजीबोगरीब बातें करने लगी और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने लगी।

बेगूसराय सदर अस्पताल में 'सिंदूर वाली दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घंटों तक मचा हंगामा, लोगों में रही चर्चा 2 स्थिति को देखते हुए अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी उसे समझाने और शांत कराने पहुंचीं, लेकिन युवती ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।बताया जाता है कि महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा समझाने के प्रयास के दौरान युवती ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। सुरक्षाकर्मियों को उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 बेगूसराय सदर अस्पताल में 'सिंदूर वाली दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घंटों तक मचा हंगामा, लोगों में रही चर्चा 3अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।युवती का कहना था कि उसने हाल ही में शादी की है और इलाज कराने के लिए अस्पताल आई है। हालांकि वह लगातार अलग-अलग और असंगत बातें कर रही थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का अनुमान था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो सकती है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

बेगूसराय सदर अस्पताल में 'सिंदूर वाली दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घंटों तक मचा हंगामा, लोगों में रही चर्चा 4करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवती अचानक अस्पताल परिसर से चली गई। उसकी पहचान, पता और अस्पताल पहुंचने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बेगूसराय सदर अस्पताल में 'सिंदूर वाली दुल्हन' का हाई-वोल्टेज ड्रामा: घंटों तक मचा हंगामा, लोगों में रही चर्चा 5बेगूसराय सदर अस्पताल में करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की भी परीक्षा ले ली। हालांकि युवती की वास्तविक स्थिति क्या थी और वह कहां से आई थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article