बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के 5 पदों पर चुनाव संपन्न, रेणु शर्मा और दीपक मिश्रा समेत पांच पार्षद विजयी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित नीरज स्मृति सभागार में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था में नगर परिषद बीहट के सशक्त कमिटी के 5 पदों पर शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सदर एसडीओ बेगूसराय अनिल कुमार, एडीएसओ बेगूसराय हिमांशु कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, आरओ रामविनोद ठाकुर, बीएओ आयुष सिंह,जेएसएस सत्येन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, बीईओ सुभाष कुमार, एलईओ हिमांशु शेखर, बीडब्ल्यूओ बैजू पासवान एवं पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। 

वहीं निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ बेगूसराय अनिल कुमार के निर्देशन में 5 सदस्य पद पर एक साथ 10 अभ्यर्थियों ने अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में सदस्य संख्या -1 से पूजा कुमारी एवं रेणु शर्मा, सदस्य संख्या – 2 से दीपक कुमार मिश्रा एवं सुभद्रा देवी, सदस्य संख्या – 3 से प्रजा देवी एवं रेणु सिंह, सदस्य संख्या – 4 से नीलम देवी एवं प्रवीण कुमार तथा सदस्य संख्या – 5 से अशोक सिंह एवं मो इफ्तिखार अंसारी ने अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें प्रथम चरण में सदस्य संख्या -1, द्वितीय में सदस्य संख्या – 2, तृतीय में सदस्य संख्या – 3 चतुर्थ में सदस्य संख्या – 4 और अन्तिम में सदस्य संख्या – 5 के लिए 37 में से उपस्थित 33 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया। 

बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के 5 पदों पर चुनाव संपन्न, रेणु शर्मा और दीपक मिश्रा समेत पांच पार्षद विजयी 2मतदान की प्रकिया सम्पन्न होते ही मतगणना की प्रकिया प्रारम्भ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मतों का विभाजन किया गया। जिसमें प्रतिक्षित मत, वैद्य मत को विभाजित किया गया। जिसके बाद अभ्यर्थियों के अनुसार फिर मतों की गणना किया गया। जिसमें सदस्य संख्या – 1 में 33 मतों में मतविभाजन में 1 मत प्रतीक्षेपित पाए गए और प्रथम स्थान पर रहे रेणु शर्मा को 18 मत तथा पूजा कुमारी को 14 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार से यहां 4 मतों के अन्तर से रेणु शर्मा विजयी घोषित किए गए। वहीं सदस्य संख्या – 2 में भी 33 मतों में 32 मत वैद्य पाए गए और मत विभाजन में सर्वाधिक मत 20 मत दीपक कुमार मिश्रा को प्राप्त हुए और प्रतिद्वंद्वी रहे सुभद्रा देवी को महज़ 12 मत हांसिल हो पाया।

बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के 5 पदों पर चुनाव संपन्न, रेणु शर्मा और दीपक मिश्रा समेत पांच पार्षद विजयी 3इसी तरह से 8 मतों के अन्तर से दीपक कुमार मिश्रा विजयी घोषित किया गया। वहीं सदस्य संख्या – 3 में 33 मतों में सभी मत वैद्य पाए गए। जिसमें विभाजन में प्रजा देवी को 18 मत तथा रेणु सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। यहां प्रजा देवी अपने प्रतिद्वंदी रहे रेणु सिंह को 3 मतों के अन्तर से पराजित कर जीत हासिल किया। इसी प्रकार से सदस्य संख्या – 4 में 33 में 33 मत वैद्य पाए गए। जिसमें प्रवीण कुमार को 19 मत तथा नीलम देवी को 14 मत प्राप्त हुए। यहां प्रवीण कुमार ने 5 मतों के अन्तर से जीत हासिल किया। 

बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के 5 पदों पर चुनाव संपन्न, रेणु शर्मा और दीपक मिश्रा समेत पांच पार्षद विजयी 4वहीं सदस्य संख्या -5 में 33 मतों में कुल 33 मत वैद्य पाए गए और मत विभाजन में अशोक सिंह को 13 मत तथा मो इफ्तिखार अंसारी को 20 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार से मो इफ्तिखार अंसारी ने 7 मतों के अन्तर से जीत हासिल करने में सफल रहा। यहां बताते चलें कि एक मात्र अशोक सिंह ही पूर्व के कमिटी से चुनाव मैदान में उतरे थे। सशक्त कमिटी के पद पर निर्वाचित होने वालों में वार्ड नंबर – 03 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार मिश्रा, वार्ड नंबर – 10 के प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर – 15 के मो इफ्तिखार अंसारी, वार्ड नंबर – 26 के प्रजा देवी और वार्ड नंबर – 33 के वार्ड पार्षद रेणु शर्मा शामिल हैं। 

बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के 5 पदों पर चुनाव संपन्न, रेणु शर्मा और दीपक मिश्रा समेत पांच पार्षद विजयी 5वहीं सभी विजयी घोषित किए गए अभ्यर्थियों को निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ बेगूसराय अनिल कुमार ने पहले प्रमाण पत्र दिया तथा सभी को उनके पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। वहीं नवनिर्वाचित सदस्यों को उपस्थित प्रशंसकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं 4 वार्ड पार्षद 2,13,18 एवं 24 के वार्ड पार्षद मतदान में नही हुए सम्मिलित। बतलाया जाता है कि वार्ड नंबर – 13 के वार्ड पार्षद हाल में ही दिवंगत हो गए हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article