5डीएनबी भारत डेस्क
प्रखंड के 5 दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव को ले सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा का कार्य संपन्न हो गया। संवीक्षा के दौरान सभी 53 अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि गाड़ा दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद हेतु 3 तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद हेतु 11 व्यक्ति ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
वहीं डीह दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद हेतु 2 एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। जबकि फसियारी महिला दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद हेतु एक एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद हेतु 7 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि जगदर समिति के अध्यक्ष पद हेतु एक एवं प्रबंधकारिणी समिति हेतु 10 एवं सरौंजा दुग्ध समिति के अध्यक्ष पद हेतु एक व प्रबंधकारिणी सदस्य पद हेतु 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है।
इन लोगों का नामांकन वैध पाया गया है। बीडीओ ने बताया कि 23 सितंबर को नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन एवं 30 सितंबर को चुनाव व मतगणना की तिथि निर्धारित है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट