एक किशोर को किया निरुद्ध, सारे थाना क्षेत्र इलाके में हुई थी लूटपाट की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

नालंदा के सारे थाना पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने लूटे गए 45 हजार रुपये में से 43 हजार रुपये नकद और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया है। 23 मई को अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां निवासी सोहन पासवान से रुपये और मोबाइल की लूट हुई थी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश उर्फ शिवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
