नालंदा: पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में युवक सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

पूर्व के विवाद में घटना की आशंका, सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले के पुल के पास अज्ञात हमलवारों ने घर जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी दिवाकर कुमार ने खुद गोली लगने की सूचना अपने रिश्तेदारों को दी।

नालंदा: पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में युवक सदर अस्पताल में भर्ती 2घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक दिवाकर कुमार अपने दोस्त के घर से अपने घर हवीवपुरा की ओर जा रहा था। तभी आशानगर पुल के पास पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने युवक को देखते ही उसके ऊपर गोली चला दी। गनीमत यह रही गोली युवक के जंग में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में युवक सदर अस्पताल में भर्ती 3घटना के पीछे पूर्व के विवाद की बात सामने आ रही है। डेढ़ माह पूर्व इसी इलाके के मिथिलेश पासवान से किसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी थी। इस वक्त जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी नुरुल हक जख्मी से पूछताछ करने हेतु सदर अस्पताल पहुंचे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article