डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो एवं पिकअप बैन की आमने सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच -31 की है । मृतक महिला की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा निवासी सविता देवी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि एक ही ऑटो पर सवार होकर लगभग आधे दर्जन महिलाएं गंगा स्नान के लिए मुंगेर घाट जा रही थी इसी क्रम में सीतारामपुर के समीप सामने से आ रही पिकअप वैन एवं ऑटो में टक्कर हो गई जिसमें सविता देवी की मौत हो गई ।
- Sponsored Ads-

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्यबाई में जुट गई है ।
बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
