वीरपुर:मारपीट मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

DNB Bharat Desk

वीरपुर (बेगूसराय): स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को उसके ठिकाने से धर दबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वीरपुर निवासी चंदन कुमार है। उसके खिलाफ थाने में मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी, जिसमें वह नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में आगे की कार्रवाई के लिए बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article