डीएनबी भारत डेस्क
स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने मंगलवार को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार, डीडीसी शुभम कुमार और सिविल सर्जन समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, प्रसव वार्ड, दवा वितरण केंद्र और भर्ती मरीजों के वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवा और सुविधाओं की जानकारी ली।कुमार रवि ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही अस्पताल में मिली कुछ कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
डीएनबी भारत डेस्क