डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था की तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रखंड आईसीटी समन्वयक रवि कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को किया गया।

आईसीटी समन्वयक ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों जिसमें राजकीय कृत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय नावकोठी, यूएच एस सैदपुर विष्णुपुर,यूएच एस अकहा ररिऔना,यूएच एस चकमुजफ्फर, यूएच एस रजाकपुर, यूएच एस पहसारा कन्या में संचालित स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थिति का आकलन किया गया।ताकि नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को बेहतर डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल उपकरण,प्रोजेक्टर, कंप्यूटर सिस्टम एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की जांच की गई।साथ ही शिक्षकों से डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की प्रगति एवं उपयोगिता को लेकर जानकारी ली गई। आईसीटी समन्वयक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि सभी उपकरणों को नियमित रूप से क्रियाशील रखा जाए और छात्रों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से शिक्षण कराया जाए।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट