विद्यापतिनगर में शिक्षा का बुरा हाल: धरनीधर मध्य विद्यालय सिमरी में भारी अनियमितता, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे बच्चे, मीडिया के सामने खुली पोल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित धरनीधर मध्य विद्यालय सिमरी में भाड़ी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो विद्यालय की स्थिति देखकर हैरान रह गए।

विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं की हालत बद से बदतर पाई गई। छात्रों ने बताया कि स्कूल में न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही उपयोग योग्य शौचालय। बच्चों का आरोप है कि जिस शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है, उसकी स्थिति बेहद खराब और जाने लायक नहीं है। वहीं दूसरे शौचालय का उपयोग करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा डांट-फटकार और मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

विद्यापतिनगर में शिक्षा का बुरा हाल: धरनीधर मध्य विद्यालय सिमरी में भारी अनियमितता, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे बच्चे, मीडिया के सामने खुली पोल 2ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय परिसर के कई पेड़ों को कटवाकर बेच दिया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों की बात नहीं सुनने और विरोध करने वालों को केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article