जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या,चंडी के बदौरा गांव में सनसनी,मां की हत्या के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,सड़क जाम कर किया हंगामा

DNB Bharat Desk

चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज जमीन के चंद टुकड़ों और एक मकान के विवाद में कलयुगी बेटों ने अपनी ही जन्मदात्री की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी जिलवी देवी के रूप में हुई है।घटना के पीछे की वजह लंबे समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बड़े बेटे चंद्रभूषण कुमार पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों का अक्सर अपनी मां से जमीन को लेकर झगड़ा होता था और कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी थी। मृतका अपने बेटों के हिंसक व्यवहार के कारण मानसिक रूप से काफी डरी-सहमी रहती थीं। चौकाने वाली बात यह है कि मृतका को अपनी जान का खतरा पहले से ही था। बीते शनिवार को ही जिलवी देवी ने चंडी थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उन्होंने लिखित रूप से आशंका जताई थी कि उनके बेटे कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं।

जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गला रेतकर की हत्या,चंडी के बदौरा गांव में सनसनी,मां की हत्या के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,सड़क जाम कर किया हंगामा 2ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस ने शिकायत पर समय रहते ठोस कदम उठाए होते, तो इस वारदात को टाला जा सकता था। गुरुवार को जैसे ही हत्या की खबर फैली, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारे बेटों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और हल्की झड़प भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खत्म हो सका।

Share This Article